logo

विद्यालय परिसर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

9100news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

कांके थाना क्षेत्र के चंदवे में शनिवार की सुबह एक शव बरामद किया गया है। शव  राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय परिसर में मिला है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय टार्जन मुंडा के रूप में हुई है। युवक चंदवे का ही निवासी बताया जा रहा है। शव मिलने की सूचना पाकर कांके थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची है।

शव मिलने की वजह स्पष्ट नहीं
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। खबर लिखने तक शव मिलने की वजह स्पष्ट नही हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुटी है।