logo

रांची: डोभा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 2 नाबालिग का शव, इलाके में मची सनसनी

9418news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

राजधानी रांची के नगड़ी थानाक्षेत्र अंतर्गत एक डोभा से 2 नाबालिग बच्चों को शव मिला। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। डोभा में दो नाबालिगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बच्चों की हत्या कर शव को डोभा में फेंक दिया गया है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। 

शुक्रवार की शाम से ही लापता थे बच्चे
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे शुक्रवार की शाम से ही लापता थे। परिजनों ने अपने स्तर से उन्हें काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच दोनों बच्चों का शव शनिवार को डोभा में मिला। परिजनों का कहना है कि बच्चों की उम्र तकरीबन 12 वर्ष रही होगी। मृत बच्चों की पहचान नदीम और अरशद के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गयी है। पूछताछ की जा रही है। 

डॉग स्क्वॉयड की सहायता से छानबीन
परिजनों और स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दोनों बच्चों की कहीं और हत्या कर उनके शवों को डोभा में लाकर फेंक दिया गया है। घटनास्थल पर एक बार पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। ग्रामीण पुलिस को शव ले जाने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने उन्हें किसी तरह से समझाया। ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की टीम को भेजा गया।