logo

तेजस्वी यादव ने कहा-मोदी प्रधानमंत्री हैं, कुछ भी बोल सकते हैं, चुनाव के बाद पता चल जाएगा

1957news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
बिहार में पहले चरण के चुनाव के बाद सभी दलों द्वारा जीत के दावे लगातार किए जा रहे हैं। गुरुवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव ने भी क्लीन स्वीप का दावा किया है। पटना से चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने बड़े विश्वास के साथ कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद हमलोग क्लीन स्वीप कर रहे हैं।

'महागठबंधन के पक्ष में जमकर मिला वोट'
तेजस्वी ने पटना में कहा कि बेरोजगारी और सरकारी भ्रष्टाचार के विरोध में इस बार बिहार की जनता ने जमकर वोट किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार की जनता और उनके मुद्दे का चुनाव है ऐसे में लोगों ने सरकार के विरोध में जमकर वोटिंग किया है। तेजस्वी ने कहा कि भ्रष्टाचार की बात किसी से छिपी नहीं है और सरकारी महकमे में जो भ्रष्टाचार का ग्राफ लगातार बढ़ा है उससे बिहार की जनता भी त्रस्त है।

ये भी पढ़ें...

वोटरों को नमन करता हूं: तेजस्वी
उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में युवाओं और मतदाताओं की भागीदारी के लिए मैं बिहार के सभी लोगों को नमन करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जंगलराज का युवराज बताए जाने के मुद्दे पर दिए गए बयान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री हैं, कुछ भी बोल सकते हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमारे विरोध में भारत सरकार और बिहार सरकार दोनों लगी हुई है लेकिन हम इस बार के चुनाव में लोगों के बीच हैं और लोग हमारी बातों को समझ रहे हैं।

गठबंधन की जी71 में 55 सीटों पर महात का दावा
इससे पहले पटना में ही चुनाव संपन्न होने के बाद पटना में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में महागठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि प्रथम चरण में 71 में 55 सीटों पर महागठबंधन की जीत हो रही है। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि जो फीडबैक महागठबंधन के नेताओं को मिला है, उस पर यकीन करें तो एनडीए को कम सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन के पक्ष में जो हवा चल रही है, वह अगले दोनों चरणों तक यूं ही जारी रहेगा और नीतीश कुमार की सरकार का जाना तय है।