logo

स्वरा भास्कर ने ऐसा क्या कह दिया कि लोग कर रहे गिरफ़्तारी की मांग 

11941news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

ट्विटर पर आये दिन कुछ ना कुछ ट्रेंड करता है और आज स्वरा भास्कर ट्रेंड कर रहीं हैं। लोग ‘Arrest Swara Bhasker’ को अपने अकाउंट से रीट्वीट कर रहे हैं। लेकिन स्वरा भास्कर आखिर ट्रेंड क्यों हो रही हैं। इसबार उन्होंने ऐसा कह दिया। दरअसल तालिबान वाला मुद्दा अभी चर्चा के पीक पर है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखतीं हैं।  इस बार उनका बेबाक अंदाज उनको भारी पड़ गया। स्वरा ने हाल ही में तालिबान आतंकवादियों को लेकर ट्वीट किया है। जिसके बाद वह ट्रोल हो रही हैं। 

 

क्या लिखा स्वरा ने 

स्वरा भास्कर ने अफगानिस्तान की इस कंडीशन की तुलना भारत से की है, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। उन्होंने लिखा 'हम तालिबान के आतंकी हमले से हैरान और सदमे में हैं और हिंदुत्व के आतंक को 'ठीक' नहीं मान सकते। हम तालिबान के आतंक पर शांति से नहीं बैठ सकते और हम ही हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़ित या शोषण करने वाले की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।' इस ट्वीट के बाद स्वरा भास्कर की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं। 

 

क्या लिख रहे यूजर 

स्वरा के इस ट्वीट को लेकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करो़ उन्होंने हमारे सेंटीमेंट्स को दुख पहुंचाया है। कुछ यूजर्स उनके अकाउंट को बंद करने की मांग कर रहे हैं।  कुछ लोग स्वरा के खिलाफ एफआईआर की भी मांग कर रहे हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर की कई वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं। वह आखिरी बार भाग बीनी भाग सीरीज में नजर आईं थीं।