logo

पांच साल से लिव-इन में रह रही महिला की शादी के दिन संदिग्ध मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

10145news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची के नया टोली बरियातू में में रहने वाली महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला पिछले पांच सालों से लिव-इन में रह रही थी। युवती की पहचान गोल्डी टोप्पो के रूप में हुई हैं। युवती की अब शादी होने वाली थी। शुक्रवार को गोल्डी का शव  फंदे से लटका मिला।  परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है। 

महिला का चार साल का बेटा भी है 
गोल्डी टोप्पो, कुलदीप कश्यप के साथ लिव-इन में रहती थी।  शुक्रवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले थे। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह ढाई बजे घर से निकला था। और जब वापस आया तो गोल्डी फंदे से लटकी मिली। उसने तुरंत पड़ोसियों को बताया और पड़ोसियों की मदद से ही गोल्डी को फंदे से उतारा। कुलदीप गोल्डी को लेकर तुरंत रिम्स पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि गोल्डी और कुलदीप का एक चार साल का बेटा भी है। 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 
परिजनों को जब गोल्डी के मौत की जानकारी हुई तो गोल्डी की मां मुन्नी उरांव व अन्य परिजन बरियातू थाना पहुंचे।  परिजनों ने  हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि  हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। गोल्डी 5 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.