logo

यौन शोषण के आरोपी सुनील तिवारी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, मांगी अग्रिम जमानत

यौन शोषण के आरोपी सुनील तिवारी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, मांगी अग्रिम जमानत

द फॉलोअप टीम, रांची:

दुष्कर्म के आरोपी व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अब अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुनील तिवारी ने याचिका में बताया है कि उनके खिलाफ जितने भी आरोप लगे हैं वो बेबुनियाद है। अदालत से उन्होंने जमानत देने का आग्रह किया गया है। बता दें कि सुनील तिवारी पर एक युवती ने दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाते हुए अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

निचली अदालत में याचिका ख़ारिज 
गौरतलब है कि इससे पहले भी सुनील तिवारी ने निचली अदालत से अग्रिम जमानत देने का आग्रह किया था। लेकिन वहां उन्हें निराशा हाथ लगी। अदालत ने याचिका खारिज कर दी। जिस युवती ने सुनील तिवारी पर आरोप लगाया है वह उनके घर में काम करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सुनील तिवारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गिरफ्तारी का वारंट
बता दें कि अदालत ने सुनील तिवारी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया है। उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रांची सिविल कोर्ट के अपर आयुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत से सुनील तिवारी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। आरोपी सुनील तिवारी को निचली अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपनी जमानत के लिए गुहार लगाई है। इस मामले में युवती के द्वारा अरगोड़ा थाने में कांड संख्या 229/ 2021 दर्ज कराया गया है, जिसकी जांच रांची पुलिस कर रही है।