logo

आरटीआई एक्टिविस्ट ने राष्ट्रपति से मांगा इंसाफ, कहा- साजिश के तहत राजेश मिश्रा को गिया गिरफ्तार

आरटीआई एक्टिविस्ट ने राष्ट्रपति से मांगा इंसाफ, कहा- साजिश के तहत राजेश मिश्रा को गिया गिरफ्तार
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:
लोहसिग्ना पुलिस ने बुधवार को जिला परिषद चौक पुराना समारणालय के पास आरटीआई कार्यकर्ता राजेश मिश्रा को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक उनके पास से आधा किलो अफीम और एक पुड़िया ब्राउन शुगर समेत और लाख रुपया नकद मिला था।  पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। राजेश मिश्रा की गिरफ्तारी से आरटीआई एक्टिविस्ट काफी आक्रोशित हैं। 

राष्ट्रपति को किया पत्राचार 
आरटीआई एक्टिविस्ट जिला प्रशासन पर आरोप लगा रहे है कि षड्यंत्र के तहत राजेश मिश्रा की गिरफ्तारी की गयी क्योंकि राजेश मिश्रा पिछले कई दिनों से भू-माफिया अवैध उत्खनन के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उन्होंने आरटीआई के तहत सूचना एकत्र की थी। इससे कई मामलों का पर्दाफाश होने वाला था इसलिए जिला प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरटीआई एक्टिविस्ट ने राष्ट्रपति से पत्राचार किया और न्याय की गुहार लगाई है।