logo

ट्रक की टक्कर में जख्मी हुई 2 महिलाएं, दोनों एक ही शख्स की पत्नी

10651news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

तमाड़ थाना क्षेत्र के खक्सीडीह गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में दो महिला घायल हो गई। घटना में दोनों महिलालाएं गंभीर रूप से घायल हैं। महिलाओं को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक का संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हुआ। घटना के बाद रांची – टाटा मार्ग लगभग 30 मिनट जाम रहा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।  यातायात का आवगमन ठप रहा।  कुछ देर बाद वहां पुलिस पहुंची जिसके बाद भीड़ हटाया गया। 

दोनों महिला एक ही व्यक्ति की पत्नी 
बताया जा रहा कि दोनो महिलाएं एक ही व्यक्ति बहादुर लोहरा की पत्नी हैं। बहादुर रोड की दूसरी तरफ दुकान से सामन लाने गया था और पत्नियां दूसरी तरफ उसका इंतजार कर रहीं थी।  तभी तेज रफतार ट्रक ने दोनों महिला को ठोकर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।  ट्रक ने महिलाओ के ठोकर मारने के बाद कार को भी ठोकर मारा। कार मे चार लोग सवार थे। कार चालक बाल–बाल गया। ट्रक चालक ने मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।