logo

RJD विधायक ने नाला निरीक्षण के दौरान मजदूर को जड़ा थप्पड़! वीडियो हो रहा वायरल

vidhayak.png

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मधेपुरा में नाला निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे राजद विधायक चंद्रशेखर यादव ने एक मजदूर को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विधायक प्रो चंद्रशेखर यादव नाला निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी दौरान मजदूर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी पर प्रो। चंद्रशेखर ने मजदूर को थप्पड़ मार दिया ।
बताया जा रहा है कि मजदूर की गलती केवल इतनी थी कि वह ठेकेदार को फोन लगाकर विधायक से बात करवाना चाहता था। इस पर विधायक आग-बबूला हो उठे। वे इतने भड़क गए कि मजदूर को थप्पड़ मार दिया। 
दरअसल, मधेपुरा में 72 करोड़ की लागत से वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी बुडको कंपनी को दी गई है। इसी बीच विधायक चंद्रशेखर यादव को शिकायत मिली थी कि पूर्णिया गोला चौक के पास नाला निर्माण में अनियमितता देखी जा रही है। जिसके बाद वे निरिक्षण करने पहुंचे थे।
विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार निर्माण नहीं हो रहा है। विधायक ने बताया कि नियमों के तहत बालू से लेवलिंग, ईंट सोलिंग, 4 इंच पीसीसी और 8-10 इंच आरसीसी ढलाई होनी चाहिए, लेकिन कंपनी पानी सुखाए बिना सीधे आरसीसी कर रही है। वहीं, मजदूर को थप्पड़ मारने के आरोप पर विधायक ने सफाई दी कि उन्होंने मजदूर को थप्पड़ नहीं मारा, जब वे निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो मजदूर भागने लगा। मजदूर को मैंने थप्पड़ नहीं मारा, बल्कि भीड़ से बचाया।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update madhepura news madhepura khabar madhepura update