द फॉलोअप टीम, डेस्कः
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए घरेलू क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को आराम दिया गया था। आपको बता दें कि अब रिषभ पंत बिल्कुल ठीक हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए तैयार भी। मतलब साफ है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंत टेस्ट में विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में उनके पास टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का एक रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका होगा। बता दें कि वो रिकार्ड है टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने का।

कैसे टूटेगा रिकॉर्ड
रिषभ पंत अब टीम में शामिल हैं ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद है कि विकेट के पीछे वो रिद्धिमान साहा की जगह खेलते हुए नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ साहा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। रिषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 97 विकेट लिए हैं जिसमें 89 कैच और 8 स्टंपिंग शामिल है। मतलब टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ 3 विकेट दूर हैं। आपको बता दें कि अगर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीन विकेट लेते हैं तो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। पंत का यह 26वें टेस्ट मुकाबला है।

किसके नाम है यह रिकॉर्ड
भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान साह विकेटकीपर एम एस धौनी ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट 36 टेस्ट मैचों में पूरे किए थे जिसके बलबुते धौनी इस रिकार्ड के लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। भारत की तरफ से अब तक टेस्ट में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में रिद्धिमान साहा फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं उन्होंने 37 मैचों में ये कमाल किया था।

भारत में अब तक सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने वाले विकेटकीपर-
एम एस धौनी- 36 टेस्ट मैच
रिद्धिमान साहा- 37 टेस्ट मैच
किरण मोरे- 39 टेस्ट मैच
नयन मोंगिया- 41 टेस्ट मैच
सैयद किरमानी- 42 टेस्ट मैच