logo

रातू में राजस्व कर्मचारी को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

5105news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

राजधानी रांची के रातू में राजस्व कर्मचारी को गोली मारी गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक राजस्व कर्मचारी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले में घायल राजस्व कर्मचारी का नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्वत बताया जा रहा है। घटना रातू के नेहा सीमेंट के पास की है। जानकारी के मुताबिक राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को अपराधियों ने चलती गाड़ी में गोली मार दी। गोली उनके कंधे पर लगी है।

छानबीन में जुटी पुलिस

समाचार लिखे जाने तक मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। गोलीबारी की इस घटना में घायल राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।