द फॉलोअप टीम, डेस्क:
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सीएसके के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। धोनी को मैदान में या मैदान के बाहर शायद ही कभी भावुक होते देखा गया हो। टीम जीते या हारे, वे हमेशा शांत बने रहते हैं। यही नहीं, दवाब वाले क्षणों में भी उनके चेहरे से जाहिर नहीं होता कि उन्हें कोई परेशानी है। हालांकि, टीम इंडिया में उनके साथी रहे रविचंद्रन अश्विन ने धोनी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
स्वाभाव के विपरित था धोनी का व्यवहार
टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान धोनी के बारे में जो खुलासा किया है वो उनके स्वाभाव के बिलकुल विपरित है। अश्विन ने बताया कि धोनी कब काफी भावुक हो गये थे। इतने भावुक की उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहा था। अश्विन ने जो किस्सा सुनाया वो 2014 में टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे का है। तब टीम इंडिया टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। यही वो सीरीज थी जिसके बीच ही माही ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था।

लगातार रोये जा रहे थे कैप्टन कूल धोनी
धोनी का बारे में उस घटना का जिक्र करते हुए अश्विन ने बताया कि धोनी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहते वक्त काफी भावुक हो गये थे। अश्विन ने कहा कि मुझे याद है कि मैं मेलबर्न टेस्ट बचाने के लिए उनके साथ बल्लेबाजी कर रहा था। हम मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रहे। मैच के बाद उन्होंने एक स्टंप लिया औऱ लौटते वक्त कहा कि मेरा हो गया। अश्विन ने कहा कि वो पल हमारे लिए भावुक करने वाला था। मैं, ईशांत शर्मा, औऱ सुरेश रैना उनके कमरे में बैठे थे। हम टीम की जर्सी में ही थे। हम रात भर उसी तरह रहे। इस दौरान धोनी की आंखू से लगातार आंसू निकल रहा था।
2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं। उनकी टीम सीएसके बीते सीजन की विजेता रही। इस बीच धोनी ने कह दिया है कि वे आखिरी टी20 मुकाबला चेन्नई में खेलेंगे। सीएसके उनको रिटेन करेगी। फैंस उम्मीद करेंगे कि धोनी अगले कुछ और साल तक अपनी बल्लेबाजी से उनका मनोरंजन करें। इन दिनों धोनी रांची स्थित फॉर्महाउस में हैं।