logo

प्रेमिका की शादी तय होने से तनाव में था करण, फोन पर बात करते हुए उठा लिया ऐसा कदम

16512news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची के कोकर इलाके के हैदर अली रोड में एक युवक ने अपनी जा'न दे दी।  26 साल का करण कुमार सतीश महतो के लॉज में रहता था। रविवार को वो फां'सी के फं'दे पर झूलता पाया गया।  बगल के कमरे में रहने वाले युवकों ने सदर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने श'व को पो'स्ट'मा'र्ट'म के लिए रांची रिम्स भेज दिया। उसकी पो'स्‍ट'मा'र्ट'म रिपोर्ट आएगी, तभी इस बात की पुष्‍ट‍ि होगी कि उसकी मौ'त कैसे हुई है। 

मौ'त से पहले प्रेमिका से हुई बातचीत
साथी युवक ने बताया कि करण का मुहल्ले की ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन लड़की के परिजनों ने कहीं और शादी तय कर दी। इससे करण कुमार तनाव में था। फां'सी लगाने से पहले करण ने काफी देर तक प्रेमिका से बातचीत की। वो मोबाइल पर बात कर रहा था इसलिए उसका रूममेट दूसरे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद ही जानकारी हुई कि करण ने फां'सी लगा ली। 

एमेजॉन ऑनलाइन शॉपिंग में काम करता था  
करण के  पिता रवींद्र पांडे निजी गार्ड हैं। उन्होने बताया कि पिछले कुछ दिनों से करण कुमार मानसिक रूप से परेशान था। राजू नामक युवक ने बताया कि करण कुमार एमेजॉन ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का रांची में टीम लीडर था। सुबह साढे़ 9 बजे अपने सुपरवाइजर से बात भी की थी। इसके बाद अपने पिता को भी फोन किया। छोटी बहन के कोलकाता जाने के लिए ट्रेन टिकट कटवा देने की बात कही। करण 5 साल से रांची के कोकर में किराये के मकान में रह रहा था। वह नशा का आदी नहीं था।