logo

रांची के रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी कई सुविधाएं

10436news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

देश भर के 100 रेलवे स्टेशन को चुना गया है मॉडल स्टेशन बनाने के लिए जिसमें एक रांची भी है। रांची रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। स्टेशन को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। स्टेशन अपग्रेड हो  रहा है। इसी महीने नया फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जायेगा बल्कि ये कहें की ब्रिज तैयार भी हो गया है बस फाइनल टच दी जा रही है। 

प्लेटफॉर्म से सीधा पार्किंग तक पहुंच
मिली जानकारी के मुताबिक इससे पैसेंजर्स प्लेटफार्म से सीधे पार्किंग पहुंच जायेंगे। रांची रेलवे स्टेशन में पांच प्लेटफार्म है। पैसेंजर्स को स्टेशन से बाहर आने के लिए अलग-अलग रास्ते से निकलना होता है लेकिन नया फुट ओवर ब्रिज सभी प्लेटफार्म से एक साथ जोड़ रहा है ताकि लोग प्लेटफार्म से सीधे स्टेशन से बाहर निकल जाएंगे। 

नहीं लगाना पड़ेगा लंबा चक्कर 
पहले पैसेंजर्स को स्टेशन से बाहर निकलने में दिक्कत होती थी। पार्किग तक आने में लंबा चक्कर लगाना होता  था। नए फुटओवर ब्रिज से लोग  स्टेशन से सीधे पार्किग पहुंच जायेंगे। यानी अब लंबा चक्कर लगाने से आप बच जायेंगे। रांची रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह डिजाइन, इको फ्रेंडली स्टेशन और सोलर सिस्टम लग रहे है।

प्रतिदिन 20 हजार यात्री आते है 
रांची स्टेशन से हर दिन 50 ट्रेनों से लगभग 20 हजार से अधिक पैसेंजर्स आते हैं।  वर्तमान में कोरोना के कारण पैसेंजर्स कम हो गए हैं। अभी 6-8 हजार के बीच पैसेंजर्स का आवागमन हो रहा है।  हालांकि पैसेंजर्स के लिए फिलहाल एक ही गेट से एंट्री और एग्जिट हो रहा है।