logo

जुआरियों के अड्डे पर हुई छापेमारी, 18 को पुलिस ने धर दबोचा 

14328news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

दीवाली आते ही शहर में जुआरियों का अड्डा लगना शुरू हो गया है। ऐसे में पुलिस ने भी जुआरियों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। रांची पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। रांची एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर यह छापेमारी अभियान चल रहा है। बीते शुक्रवार को एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी स्थित रविंद्र नगर फेज वन में एक घर में जुआ का धंधा चल रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर यहां से 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया और 6 लाख कैश भी बरामद किये। 


11 वाहन भी जब्त हुए 
जानकारी के मुताबिक इन दिनों यह जुए का अड्डा रोज लगाया जा रहा था।  एसएसपी को इस बात की सूचना मिल गयी थी, जिसके आधार पर एसएसपी ने एक पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए अड्डे पर छापेमारी की और 18 जुआरियों को धर दबोचा साथ ही नगद और जुए का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से 11 वाहन भी जब्त किए हैं। बता दें कि पुलिस जुए अड्डे पर लगातार नजर बानाये है।  दीवाली का समय है इसलिए और सख्ती से जुआरियों की निगरानी की जा रही है। 

रांची पुलिस सख्त

इन दिनों रांची पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। जिले में चल रहे अवैध कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस सख्त है। अवैध कारोबार चाहे वह जुआ हो या अवैध शराब का धंधा, इसमें शामिल लोगों पर रांची पुलिस लगातार कार्रवाई करती नजर आ रही है।  कुछ महीनों में ही एसएसपी सुरेंद्र झा के नेतृत्व में कई शराब अड्डे और अफीम तस्करों का भंडाफोड़ किया गया है।