logo

राहुल पीएम पर गरजे, कहा- 2 करोड़ रोजगार बोला था, मिला क्या?, तेजस्वी ने नीतीश को लपेटा

1900news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना 
बिहार के चुनावी समर में कई दिग्गज योद्धा कूद पड़े हैं। दोनों बड़े महागठबंधन प्रचार फाइट के जरिए एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। जहां एक तरफ पीएम मोदी आज हुंकार भरने बिहार पहुंचे, तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आज से ही प्रचार प्रसार में पुरजोर दम लगा दिया है। राहुल गांधी ने नवादा के हिसुआ में तेजस्वी के साथ साझा रैली की। इस दौरान राहुल गांधी ने सत्तापक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सेना का अपमान किया है। 

पीएम अंबानी-अडाणी का काम करते हैं: राहुल 
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में 2 करोड़ रोजगार बोला था, क्या मिला? आते हैं, कहते हैं कि किसानों के सामने सिर झुकाता हूं, सेना के सामने सिर झुकाता हूं, मजदूरों के सामने सिर झुकाता हूं, छोटे व्यापारियों के सामने सिर झुकाता हूं। फिर घर जाते हैं और अंबानी-अडाणी का काम करते हैं। सिर आपके सामने झुकाएंगे, लेकिन काम किसी और का करेंगे। उनके साथ प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें..

‘पीएम-सीएम ने रोजगार छीने’ 
तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। उनकी डबल इंजन की सरकार है, लेकिन थाने और ब्लॉक में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता है। जो रोजगार था, उसको पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने छीन लिया। केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के 18 जिले बाढ़ में डूबे रहे, लेकिन सेंट्रल की टीम नहीं आई। कोरोना संकट और बाढ़ में सीएम नीतीश कुमार भी अपने आवास में थे, लेकिन बाहर नहीं निकले, लेकिन अब वोट चाहिए तो बाहर निकल रहे हैं।