logo

पुलिसकर्मी बने बाराती, शुभम और स्नेहा ने थाने में रचाया ब्याह

9197news.jpg
द फॉलोअप टीम, कैमूर:

कैमूर में एक प्रेमी युगल 6 महीने से परिवार वालों को मनाते-मनाते थक गए। तब दोनों ने पुलिस वालों का सहारा लिया। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिवार इस शादी को स्वीकार नही कर रहा था। प्रेमी युगल परिवार की सहमति से विवाह चाहते थे। 

थाना परिसर में धूमधाम से शादी
पुलिस वालों ने लड़के के परिवार को मनाकर पूरे धूमधाम से भभुआ महिला थाने में शादी करवाई है। थाना परिसर के शिव मंदिर में ही प्रेमी-युगल ने  सात फेरे लिए। इस शादी की चर्चा आसपास के इलाकों में जोरों पर है लोग पुलिस की खूब तारीफ कर रहे हैं। ये शादी सुर्खियो में हैं। 

परिवार नही हो रहा था राजी
भभुआ महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि स्नेहा और शुभम का 6 महीने से प्रेम-प्रसंग था। घरवाले शादी के लिए मान नहीं रहे थे इसलिए दोनों थाना पहुंचे थे। कोर्ट मैरिज के बाद लड़की पक्ष वाले ने थाने में आवेदन दिया था। इसके बाद हमने लड़के वालों के परिजन को थाने में बुलाकर समझाया और शादी के लिए तैयार किया। परिजनों की सामने शुभम ने स्नेहा के मांग में सिंदूर डाला और सात फेरे लिए।