logo

छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार की साथ झारखंड के पलामू में गैंगरेप

sad_girl_23.jpg

द फॉलोअप डेस्क
छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ झारखंड के पलामू में सामूहिक दुष्कर्म सामने आई है। जानकारी के अनुसार महिला आर्केस्ट्रा के काम करती है और पलामू एक कार्यक्रम में डांस करने आई थी। इसी दौरान महिला को नशीली प्रदार्थ खिलाकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है। महिला ने 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पलामू के हुसैनाबाद इलाके में एक कार्यक्रम में आई थी महिला

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को पलामू के हुसैनाबाद इलाके में एक कार्यक्रम में डांस करने के लिए बुलाया गया था। बिश्रामपुर के कुछ लोगों ने महिला को कार्यक्रम के लिए बुलाया था। बाद में यह कार्यक्रम किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। महिला कलाकार के साथ पलामू आए अन्य कलाकारों के रहने के लिए यहां एक किराए का मकान लिया गया था। जहां महिला रूकी थी। आरोप है कि रविवार की रात आरोपियों ने पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। डांसर के बेहोश हो जाने के बाद आरोपियों ने उनके साथ गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86