logo

बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए धनकुबेरों की फौज झारखंड में उतार दी है- केशव महतो कमलेश 

keshao.jpg

रांची
कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान-लक्ष्य 2024 के तहत जन संवाद किया गया। कोल्हान प्रमंडल में जगन्नाथपुर विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के धनबाद, झरिया, बाघमारा में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय, हजारीबाग में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पलामू प्रमंडल के रमना, बिशुनपुरा एवं मझियांव में विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सिमडेगा, कोलेबिरा में डॉक्टर प्रदीप कुमार बालमुचू द्वारा जनता के साथ संवाद किया गया।
जगन्नाथपुर विधानसभा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमने हमेशा झारखंडियों के हितों की बात की है। इस चुनावी समर को जीतने के लिए धन कुबेरों की फौज झारखंड में विपक्ष द्वारा उतारा जा रही है। ऐसे व्यापारियों से सावधान रहने की जरूरत है।


 कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने झारखंड के जल, जंगल जमीन का सौदा करनेवालों के हित साधने के लिए भूमि सुधार कानून में बदलाव किये। लैंड बैंक की स्थापना की। झारखंड में स्थापित पावर प्लांट से बांग्लादेश को बिजली दी जाती है। बकाया के नाम पर झारखंड की बिजली काटी जाती है। ऐसे वोटो के सौदागरों को झारखंड से खदेड़ना होगा। आज देश में भाजपा की सरकार दो पूंजीपतियों अडानी और अंबानी के इशारे पर चलती है। उन्हीं के लिए बीजेपी झारखंड की सत्ता हथियाना चाहती है।
 हमारी गठबंधन सरकार किसानों का दो लाख रुपये ऋण माफ करती है और भाजपा किसानों पर गोलियां चलवाती है।
 महागठबंधन सरकार की मंईयां सम्मान योजना सहित पूर्व से चली आ रही है योजनाओं के कारण भाजपा चुनावी मुद्दे नहीं बना पा रही है। इससे उनके नेता हताश हो गए हैं।


 

Tags - BJP army Keshav Mahato Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News