logo

खेलो झारखंड प्रतियोगिता : पदक तालिका में रांची टॉप पर, प सिंहभूम दूसरे और सरायकेला खरसांवा तीसरे स्थान पायदान पर 

SPORT2.jpg

रांची 
खेलो झारखंड ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन, आज हुए मुकाबलो के बाद रांची ओवरआल चैंपियन बन गया है। रांची कुल 141 स्कोर के साथ ओवरआल चैंपियन बना। रनरअप टीम रही देवघर ने 74 स्कोर हासिल किये। अंडर 14 में हजारीबाग 32 अंको के साथ पहले स्थान पर रहा। अंडर 17 में रांची 62 और अंडर 19 में रांची 50 अंको के साथ पहले पायदान पर रहा।  
राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 में अबतक हुए मुकाबलो में रांची की टीम कुल 71 पदको के साथ शीर्ष पर कायम है। रांची के बाद पश्चिमी सिंहभूम की टीम 34 पदको के साथ दूसरे स्थान पर है। सरायकेला खरसांवा की टीम 15 पदको के साथ तीसरे स्थान पर है। रांची ने अबतक 24 स्वर्ण पदक, 26 रजत और 21 कांस्य जीते है। पश्चिमी सिंघभूम के खाते में 8 स्वर्ण पदक, 16 रजत पदक और 10 कांस्य पदक आये है। सरायकेला खरसांवा की झोली में अबतक 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 5 कांस्य पदक आये है।

खेल के अहम बिंदु – 

-     खेलो झारखंड 2024-25 अंतर्गत आज आर्चरी, ताइक्वांडो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाडियो ने दिखाया दम।  
-    पदक तालिका में अबतक रांची शीर्ष पर, पश्चिमी सिंघभूम दूसरे और सरायकेला खरसांवा तीसरे पायदान पर। 
-    ताइक्वांडो एवं आर्चरी में रांची तथा वॉलीबॉल (U-17) में रामगढ़ बना चैंपियन। 

-    अंडर 19 बालिका वर्ग आर्चरी प्रतियोगिता में रांची की आरुषि कुमारी ने सर्वाधिक 582 अंको के साथ जीता स्वर्ण पदक, बालक वर्ग में खूंटी के प्रत्युष ने 640 अंको के साथ मारी बाजी। 

-    अंडर 17 बालिका वर्ग आर्चरी प्रतियोगिता में रांची की अंजू गाडी ने 652 अंको के साथ जीता स्वर्ण पदक, बालक वर्ग में रांची के साहिल प्रियांशु बनवार ने 656 अंको के साथ लहराया परचम। 

-    अंडर 17 बालिका वर्ग (40 एवं 30 मीटर) आर्चरी प्रतियोगिता में रांची की लवली कुमारी ने 637 अंको एवं बालक वर्ग में सरायकेला खरसांवा के लोखन बोधरा ने 649 अंको के साथ दर्ज की जीत। 

-    अंडर 14 (30 एवं 20 मीटर) बालिका वर्ग आर्चरी प्रतियोगिता में रांची की सोनी कुमारी 673 और बालक वर्ग में सरायकेला खरसांवा के माधो बिरुवा 681 अंको के साथ रहे शीर्ष पर। 

Tags - Khelo Jharkhand Competition medal Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest