logo

पाउडर से गहने चमकाने वाला गिरोह सक्रिय, धुर्वा में लूट लिया 1 लाख रुपये का गहना

10377news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

गहने साफ़ करने के नाम पर ठगी करने वालों के बारे ख़बरें आती रहतीं है। यह गिरोह फिर से सक्रीय हो गया है।  ये गिरोह पाउडर से गहने चमकाने का झांसा देकर गहनों की लूट करता हैं ताजा मामला धुर्वा क्षेत्र से आया है जहां क्वार्टर नंबर ए-24 (T) से दो अपराधियों ने गहने चमकाने के नाम पर करीब एक लाख के जेवरात उड़ा लिया।

पीड़ित महिला घर में अकेली थी
बताया जा रहा है कि अपराधी सोने की हार और अंगुठी लेकर फरार हो गया । पीड़ित महिला का नाम रेणु देवी है। रेणु ने पुलिस को बताया कि वह क्वार्टर में अकेली थी। 12 बजे बाइक पर सवार दो लोग क्वाटर पहुंचे। दोनों ने कहा कि वह दो सौ रूपये में जेवर साफ़ करते हैं। महिला दोनों को घर के अंदर लेकर आई और सोने का हार व अंगूठी दी। 

सफाई के नाम पर आंखों में झोंकी धूल
दोनों युवकों ने महिला से  एक कटोरा पानी और हल्दी मांगा। रेणु ने चोरों को सारी चीजें दी। उसके आंखों के सामने अपराधियों ने जेवरात को हल्दी के पानी में डाल दिया। अपराधियों ने रेणु के सामने जेवर को पानी से निकाला और उसे एक प्लास्टिक में पाउडर व जेवरात को रखा। कहा कि इसे कुछ देर बाद निकालना है। यह कहते हुए दोनों अपराधी उनके घर से निकले और बाइक से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब रेणु ने प्लास्टिक खोला तो उसमें सिर्फ पाउडर था। 

पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज करवाई
रेनू ने देखा की प्लास्टिक में जेवरात नहीं थे।  रेणु ने बाहर निकलकर देखा तो दोनो फरार हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद धुर्वा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की। अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस संबंध में रेणु देवी ने धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।