logo

बजट में ना भविष्य को लेकर विजन ना प्रतिबद्धता, बस झूठे वादे-झूठे आंकड़े- सुदेश

370.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में ना भविष्य को लेकर विजन ना प्रतिबद्धता है, बस झूठे वादे-झूठे आंकड़े हैं। झूठी सरकार ने झूठ का पुलिंदा पेश किया है। यह बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कही। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी सवालों को दरकिनार किया गया। आम लोगों, गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा कि सरकार बजट के नाम पर बस खानापूर्ति कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य बस समय काटना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कोई फोकस नहीं।

आंकड़ों को सजाकर भारी-भरकम बजट
सुदेश महतो ने कहा कि आंकड़ों को सजाकर सरकार भारी-भरकम बजट बना रही है। मगर, समय पर पैसे कैसे खर्च हों, समेकित विकास की रुपरेखा कैसे तय हो, खनन संपदा की लूट कैसे रुके, राजकोषीय घाटा कैसे सुदृढ़ हो, इसे सुनिश्चित करने में सरकार लगातार नाकाम साबित होती रही है। उन्होंने क्षेत्रीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहल तो किया लेकिन इसमें नागपुरी, कुडमाली, पंचपरगनिया, खोरठा भाषाओं को शामिल नहीं किया। हम इसे लेकर विधानसभा सत्र में आवाज उठाते रहेंगे। ऐसी त्रुटियां दुबारा ना हो, सरकार को इसे हर हाल में सुनिश्चित करना होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT