logo

रांची में नामकुम थाना के ASI 5 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

10112news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने नामकुम थाना के ASI रविंद्र राम को पांच हजार घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। दरअसल संतोष कुमार नामक व्यक्ति ने रविंद्र राम के खिलाफ आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि  संतोष कुमार और उनकी पत्नी डॉक्टर अंबिका सिंह के बीच पारिवारिक विवाद हो गया था। उनके पत्नी ने नामकुम थाना में मामला दर्ज कराया था। लेकिन बाद में दोनों पति-पत्नी ने आपसी समझौता कर लिया और शपथ पत्र न्यायालय में दे दिया। 

घूस मांगी गयी 
जब इस मामले को थाना से सुलझाने की बात की गई तो रविंद्र राम ने रिश्वत की मांग की। उन्होंने इस मामले को थाने से खत्म करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। लेकिन संतोष कुमार रिश्वत देने को तैयार नहीं थे। इसलिए उन्होंने एसीबी को इस बात की जानकारी दे दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई। जिसके बाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नामकुम थाना के पास न्यू बनारसी ढाबा से एएसआई को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।