logo

मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की से की जबरदस्ती शादी, धर्म परिवर्तन नहीं करने पर लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

5079news.jpg
द फॉलोअप टीम, बोकारो:
चास महिला थाने में महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी लड़की के भाई का दोस्त है। दर्ज मामला के अनुसार आरोपी पिछले एक साल से लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था। दुष्कर्म करते वक़्त आरोपी वीडियो भी बनाता था और अब लगातार उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। 

क्या है पूरा मामला 
लड़की ने बताया कि आरोपी ने पहले उसके भाई से दोस्ती की। फिर उसने लड़की के साथ दोस्ती बढ़ाई उसके साथ कॉलेज आने जाने लगा। एक दिन लड़की को किसी अनजान जगह में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शादी कर ली। और फिर डरा धमका कर लड़की को घर भेज दिया। कुछ दिन बीतने के बाद उसके साथ पति- पत्नी के जैसे रहने पर दबाव बनाने लगा। जबकि लड़का मुस्लिम और लड़की हिन्दू है। और यह शादी जबरन हुई है। लड़का लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।  छात्रा के लगातार मना करने पर लड़के ने एक दिन उसे किसी स्थान में बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिल के छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना का वीडियों बना कर छात्रा को लगातार वीडियो वायरल की धमकी दे रहा है। 

ये भी पढ़ें.....

पीड़िता का स्वास्थ्य भी ख़राब  
लड़की काफी तनाव में रहती थी। लगातार दुष्कर्म होने से उसके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने लगा। 
पीड़िता जब एसपी को पूरे मामले की जानकारी देर रही थी तो उस वक़्त दो बार बेहोश हुई।  थाने में भी सब इस घटना को सुनकर अचंभित थे। बाद में चास महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। इस मामले में आरजू मल्लिक, प्रमोद ओझा, नितेश पांडेय, जालिम एवं पण्डित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।