logo

दंपति पर हुआ जानलेवा हमला, महिला के जबड़े के आर-पार हुई छड़

9329news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

रातू थाना क्षेत्र के आनंद नगर कमड़े में एक दंपति पर जानलेवा हमला हुआ। घटना करीब रात के साढ़े दस बजे की है। इस हमले में बिरसी उरांईन नामक महिला के जबडे में किसी ने छड़ घुसा दिया जो उसके चेहरे के दूसरी तरफ आर-पार हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रातू पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। दोनों घायलों को सीएचसी रातू में इलाज करवाया गया । सीएचसी रातू में इलाज के बाद घायल पति- पत्नी को रिम्स रेफर कर दिया गया।

पैसों के लेनदेन से जुड़ा है पूरा विवाद
घटना के बारे में महिला बिरसी उराईन ने बताया है कि उसका  पति  मनोज एक्का, श्रवण सीमेंट दुकान में आटो चलाने का काम करता है। उस दुकान से हम लोगों ने एक लाख का सीमेंट लिया था  जिसका भुगतान अभी तक  नहीं कर पाए है। इसी बात को लेकर दुकान मालिक श्रवण ने तिवारी को मारने के लिए भेजा था। पीड़ित महिला तिवारी का नाम नही जानती सिर्फ तिवारी कहकर पुकारती है। तिवारी पीड़ित दंपति के घर के बगल में ही रहता है। रातू पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Now