logo

रांची से 50 दिन पहले अपहृत हुई नाबालिग को नालंदा से किया गया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

8797news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
पंडरा ओपी की पुलिस ने 50 दिन पहले अपहृत हुई बच्ची को बरामद कर लिया है। लड़की को नालंदा के हरनौत से बरामद किया है। लड़की को  रांची लाया गया। अपहरण करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम विशाल बताया जा रहा है और वह मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

मोबाइल लोकेशन से चला पता 
जानकारी के अनुसार विशाल पंडरा ओपी क्षेत्र में रह रहा था। उसने दो अप्रैल को नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया था और अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गया था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुजफ्फरपुर गई। लेकिन आरोपी वहां से फरार था।काफी खोजबीन के बाद पता चला कि नाबालिग को लेकर आरोपी विशाल नालंदा में है। इसके बाद पुलिस की टीम नालंदा गई और नाबालिग को बरामद कर रांची लेकर आयी।