logo

लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने चिराग से नाता तोड़ा, निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी

1664news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना: 
बिहार चुनाव से पहले सभी गठबंधनों में सीट शेयरिंग को लेकर फैसला हो गया है। एलजेपी लगातार बीजेपी में सेंधमारी कर रही है। इधर, चिराग पासवान को भी बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक और एलजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बाहुबली सुनील पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कहां से लड़ेंगे चुनाव?
सुनील पांडेय तरारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। सुनील पांडे एलजेपी से पहले जेडीयू में थे। 2015 में उन्होंने जेडीयू छोड़ कर एलजेपी का दामन थाना था। तरारी से उनकी पत्नी विधानसभा चुनाव लड़ी थी। लेकिन चुनाव हार गई थीं।

निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे ! 
इस बार भी सुनील पांडे तरारी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन एलजेपी एनडीए गठबंधन से अलग हो गई है। वहीं, तरारी सीट बीजेपी के खाते में चली गई है। एलजेपी ने साफ किया है कि हम बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। ऐसे में सुनील पांडे या फिर उनके परिवार के किसी सदस्य को पार्टी टिकट नहीं देती। ऐसे में सुनील पांडे यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। अभी इस सीट पर लेफ्ट का कब्जा है।

जेल में रहते हुए पीएचडी की 
सुनील पांडे बाहुबली हैं। अपराध की दुनिया में उनके ऊपर कई केस दर्ज हैं। विवादों की वजह से वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों एके-47 की तलाश में सुनील पांडे के आवास पर भी छापेमारी हुई थी। सुनील पांडेय ने जेल में रहते हुए पीएचडी भी कर ली थी। उन्होंने एक किताब भी लिखी है। एलजेपी में जाने से पहले सुनील पीरो से चुनाव लड़ते रहे हैं। वह 2 बार जेडीयू और 1 बार समता पार्टी से विधायक रहे हैं।