logo

लालू ने कहा- पलायन के लिए मजबूर करनेवालों को खदेड़िए और बिहार में ही रोजी-रोटी की बात करनेवाली सरकार को चुनिए

1851news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना : 
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर शुरू है। नीतीश कुमार जहां महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे राजद पर निशाना साध रहे हैं। वहीं पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश पर पलटवार करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इसमें मुख्यमंत्री पर कुर्सी के मोह की वजह से राज्य के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। 

तेजस्वी ने भाजपा पर साधा निशाना
दूसरी ओर लोजपा सांसद चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की और उन्हें ब्रह्मभोज का आमंत्रण दिया है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन उसका मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन उसका एक भी मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है, लेकिन फिर भी एक-दूसरे के बैसाखी बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें... 

तेजस्वी को ब्रह्मभोज का मिला निमंत्रण
लोजपा सांसद प्रिंस राज मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव से मिलने के लिए पहुंचे। जब तेजस्वी यादव प्रचार के लिए निकल रहे थे, तभी प्रिंस राज वहां पहुंचे और तेजस्वी से मुलाकात की। उन्होंने राजद नेता को दिवंगत नेता रामविलास पासवान की याद में होनेवाले ब्रह्मभोज का निमंत्रण दिया।

लालू यादव ने साझा किया वीडियो
लालू यादव ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि पलटू राम तक ये कुर्सी पहुंचा देना। इसी कुर्सी की खातिर बारंबार उन्होंने अपना आत्मसम्मान, स्वाभिमान, नीति, नियम, नियति, विचार, सिद्धांत और जमीर बेचा है।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी पार्टी द्वारा बनाए गए चुनावी वीडियो को भी साझा किया है। इससे पहले सोमवार को लालू ने पलायन के मुद्दे पर बिहार सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने लिखा था कि हर दूसरे घर से बिहारवासियों को पलायन के लिए मजबूर करनेवालों को खदेड़िए और बिहार में ही रोजी-रोटी की बात करनेवाली सरकार को चुनिए।