logo

दिल्ली पहुंचे झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, राष्ट्रपति से की मुलाकात 

11000news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद रमेश बैस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। राजभवन से इसकी जानकारी दी गई है। 

 

दिल्ली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिले 
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से दिल्ली में मंगलवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब और उनकी धर्मपत्नी नीति ने भी मुलाकात की। ये भी एक शिष्टाचार मुलाकात थी। आपको बता दें कि झारखंड के राज्यपाल बनने के बाद रमेश बैस त्रिपुरा के राज्यपाल थे। 

14 जुलाई को झारखंड के नए राज्यपाल बने हैं रमेश बैस 
रमेश बैस 14 जुलाई को झारखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पूरे कैबिनेट के साथ मौजूद थे।