logo

दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था जैप का जवान, पत्नी ने कर दी धुनाई

12216news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

अवैध संबंधों से जुड़ी ख़बरें आना तो जैसे आम बात हो गई है। हर दिन ऐसीं कई ख़बरें आती रहती हैं। ताजा मामला रांची के डोरंडा स्थित जैप वन से आया है, जहां एक पति को दूसरी महिला के साथ  दोस्‍ती रखना महंगा पड़ गया।  जैप वन कैंप में पदस्थापित जवान संदीप थापा की पत्नी को जैसे ही मालूम हुआ कि उसके पति का किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर है उसने तुरंत ही महिला के घर धावा बोल दिया। पत्नी सुष्मिता ठकुरी  ने 24 अगस्त की रात को बाकी महिलाओं को भी एकत्र किया और भवानीपुर स्थित मकान गई। वहां संदीप को महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। 

सुष्मिता ने पति और प्रेमिका की पिटाई कर दी
दूसरी महिला के साथ पति को देख सुष्मिता संदीप की जमकर पिटाई कर दी। बदले में संदीप और उसकी प्रेमिका ने भी सुष्मिता के साथ मारपीट की। जवान की पत्नी ने डोरंडा थाने में पहुंचकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुष्मिता ठकुरी ने पुलिस को कहा कि 2010 में उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों डोरंडा छप्पन सेट स्थित सरकारी आवास में रहते थे। अब तक उनके बीच सब कुछ ठीक था। 22 अप्रैल 2020 को उनका एक बेटा भी हुआ। इसी बीच संदीप का एक महिला के साथ अफेयर चलने लगा।  जब इसकी जानकारी हुई तो संदीप को ऐसा करने से मना किया। वो मारपीट करने लगा। यहां तक कि बच्चे को भी वो तिरस्कार की दृष्टि से देखने लगा। 

जवान ने पत्नी और बच्चे को घर से निकाला
26 फरवरी 2021 को फिर से दोनों का झगड़ा हुआ। इसके बाद संदीप ने पत्नी और बच्चे को घर से निकाल दिया। सुष्मिता अपनी मां के साथ रहने लगी। सुष्मिता की मां भी जैप वन में आरक्षी हैं। मां ने दामाद को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं समझे। देर रात जब मारपीट और हंगामा होना शुरू हुआ तो मुहल्ले वाले जुट गये। दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया।  मारपीट में सुष्मिता के शरीर पर कई जगह चोट लगी। मामला तनावपूर्ण बना हुआ है।