logo

Breaking: हरभजन सिंह ने क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, जारी किया इमोशनल वीडियो पोस्ट

16404news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट कर हरभजन सिंह ने ये जानकारी दी। हरभजन सिंह ने वैसे भी 2016 में अपना पिछला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। जारी वीडियो में हरभजन सिंह ने क्रिकेट करियर का अपना अनुभव साझा किया। ये भी कहा कि वे अगले जन्म में इसी माता-पिता के बेटे बनना चाहते हैं। गौरतलब है कि हरभजन सिंह बीते काफी समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे। हालांकि वे इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। बीते सीजन उनको ज्यादा मौका नहीं मिला।