logo

कोरोना ने बढ़ाई चिंता! महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में बढ़े मामले, जानें झारखंड का क्या है हाल

5567news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंट में देश में 13 हजार 742 नये केस सामने आये। इस बीच 104 लोगों की मौत भी हो गयी। इसी दौरान 14 हजार 37 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। झारखंड में कोरोना की स्थिति की बात की जाये तो राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50 नये मामले सामने आये। कोरोना के दिन-प्रतिदिन बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। 

बीते 24 घंटे में मिले 13 हजार से ज्यादा मरीज
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक के आंकड़ों को देखें तो अब तक 1 करोड़ 10 लाख 30 हजार 176 कोरोना केस मिले। इस दौरान 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार 702 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब तक 1 लाख 56 हजार 567 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 46 हजार 907 है। 
कोरोना के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश से सामने आये हैं। बढ़ते कोरोना केस की वजह से इन राज्यों के कई शहरों में दोबारा लॉकडाउन या फिर पाबंदियां लगाई जा रही है। 

इन राज्यों में बढ़ने लगे हैं कोरोना के नये मरीज
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार 218 नये केस मिले हैं। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 लाख 12 हजार 312 हो चुकी है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 53 हजार 409 है। यही वजह है कि औरंगाबाद सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाया है। कई शहरों में नाईट कर्फ्यू की घोषणा की गयी है। किसी भी समारोह में लोगों के ज्यादा संख्या में इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी गयी है। महाराष्ट्र सरकार ने बाबा रामदेव की दवा कोरोनिल पर बैन लगा दिया है। 

महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में कई शहरों में पाबंदी
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित दूसरे राज्यों की बात की जाये तो केरल में बीते 24 घंटे में 4 हजार 34 केस मिले हैं। कर्नाटक में 383 नये मामले सामने आये हैं। आंध्र प्रदेश में 70 नये केस मिले हैं वहीं तमिलनाडु में 442 केस मिले हैं। इन मामलों में कई साउथ अफ्रीकन, ब्राजील या फिर ब्रिटेन से आया कोरोना का नया स्ट्रेन है। 

झारखंड सरकार ने कोरोना पर जारी किया गाइडलाइन
कर्नाटक ने अपने शहर में सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। खासतौर पर केरल से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जो लोग भी केरल से आ रहे हैं उन्हें आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट लाना जरूरी हो गया है। झारखंड सरकार ने भी कहा है कि दूसरे राज्यों या विदेश से आने वाले लोगों का रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में जांच की जायेगी। राजधानी रांची सहित अलग-अलग जिलों में कोरोना जांच केंद्र स्थापित किये जा रहे हैं।