logo

MGM मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स की समस्याओं से रू-ब-रू हुए CM हेमंत, कहा- 2 महीने में होगा समाधान

HEMANT_SOREN9.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

सीएम हेमंत सोरेन ने आज जमशेदपुर में नवनिर्मित MGM हॉस्पिटल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। ये नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस बीच सीएम हेमंत से MGM मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों ने अपनी समस्याओं को साझा किया। छात्रों की समस्या सुनने के बाद, उन्होंने कहा, यह बात मेरे कानों तक आज आई है। आप आश्वस्त रहें। एक माह के अंदर आपकी समस्या का समाधान होना प्रारंभ हो जाएगा। आप जनता की सेवा में लगें, अच्छे चिकित्सक बनें, आपकी समस्या का समाधान हम करेंगे। 
वहीं सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मौके पर सीएम हेमंत ने कहा कि ठगबाज भाजपा मुगालते में न रहे। भाजपा को लगता है कि झूठा फॉर्म भरवा कर लोगों को ठगने की कोशिश में वह सफल हो जाएगी? भाजपा बोलती है कि वो ₹2100 देगी। भाजपा यह बताये कि उनकी ओडिशा में सरकार महिलाओं को कितना पैसा दे रही है? झूठी भाजपा का झूठा आश्वासन झारखण्ड में नहीं चलेगा।


कहा, केंद्र सरकार की कोयला कंपनी के पास झारखण्ड का ₹1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया है। अगर यह पैसा हमें मिल जाए तो हम इस स्थिति में होंगे कि हर महिला के खाते में तीन-तीन लाख रुपया डाल सके। भाजपा के लोग, हम लोगों के जात-बिरादरी के लोगों को, जो कमजोर है, जो संघर्ष नहीं कर सकता, लड़ नहीं सकता, उसे अपने पाले में डालकर हमारे बीच में भेज कर उल्टा-सीधा पाठ पढ़ाते हैं। आप सभी ध्यान दीजिएगा, आने वाले चुनाव में भाजपा के बहरूपियों से सावधान रहिएगा।

सोरेन ने कहा, आज राज्य की महिलाओं को सम्मान मिल रहा है, महिलाओं के खाते में सम्मान राशि जा रहा है। दो किस्त तो चला भी गया है। आने वाले दो-तीन दिनों में हम तीसरा क़िस्त भी लाखों दीदी-बहनों के खाते में डालने वाले हैं ताकि आपका दुर्गा पूजा का त्योहार खुशीपूर्वक मना सके। विपक्षियों ने इस योजना को बंद करने के लिए कोर्ट में आवेदन डाला है। हम स्थानीय के लिए नियोजन नीति बनाते हैं तो कोर्ट में जाकर उसे भी विपक्ष के लोग असंवैधानिक घोषित करा देते हैं। बड़ी विचित्र स्थिति है। अब भाजपा के लोग झूठा फॉर्म भरवा रहे हैं। बोलते हैं ₹2100 देंगे। पूछिये इनसे ओडिशा में कितना दे रहे हैं? कितने समय के लिए दे रहे हैं? ये लोग झूठा आश्वासन, झूठा राशन देने में आगे हैं। बोले थे विदेश से काला धन लाएंगे और सबके खाते में ₹15-15 लाख डालेंगे। बताएं किसके खाते में 15 लाख रुपया आया? गरीब गुरबा को अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से आपकी राज्य सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जा रहा है। किसानों का ₹2 लाख तक का ऋण माफ किया गया। गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ किया गया, 200 यूनिट तक बिजली भी मुफ्त कर दी गई।


 

Tags - CM  Hemant soren solution Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News