logo

2 दिन तक रे'प पीड़िता को जांच के नाम पर डॉक्टर ने किया टाल मटोल, शो-कॉज जारी 

15584news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची में रेप पीड़िता के साथ लापरवाही बरती गयी है।  बेड़ो की एक रे'प पीड़िता  को महिला डॉक्टर ने जांच के बदले अस्पताल के चक्कर लगवाए हैं। मामला 26 नवंबर का है जब बेड़ो पुलिस पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल पहुंची थी। उसे घंटो इंतजार कराया गया लेकिन उस दिन जांच नही कराया गया। 


27 नवंबर को भी नही हुआ जांच 
पुलिस को कहा गया  जांच के लिए 2 डॉक्टरों की जरूरत है लेकिन वहां एक ही डॉक्टर है। 27 नवंबर की सुबह बुंडू पुलिस फिर पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल आयी।  फिर से पीड़िता को इंतजार करने के लिए कहा गया। घंटो इंतजार के बाद पुलिस व वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आखिर में डॉक्टर जांच के लिए तैयार हुई और नाबालिग का जांच किया गया। 

डॉक्टर को शो-कॉज जारी 
सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि संबंधित डॉक्टर को शो-कॉज किया गया है। उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डॉक्टर की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।