logo

कोरोना संकट के बीच सामने आए RBI गर्नवर शक्तिकांत दास, किया महत्वपूर्ण एलान

8124news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 
भारत में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया गर्वनर शक्तिकांत दास ने देश को संबोधित किया। संबोधन में शक्तिकांत दास ने कई अहम घोषणाएं कीं। आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। आरबीआई ने महामारी में भी अर्थव्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए कई घोषणाएं कीं। 

शक्तिदांस ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले इस साल कोरोना की लहर ज्यादा गंभीर है लेकिन इससे लड़ने के लिए जो रणनीति बनाई गयी उससे अर्थव्यवस्था को बचाया जा सकता है। आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि इस साल मानसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है। मानसून बेहतर रहता है तो कृषि उत्पाद की कीमतें काफी हद तक काबू में रहेंगी। महंगाई नहीं बढ़ेगी। 

भारत का आर्थिक आत्मविश्वास बढ़ा
शक्तिकांत दास ने कहा कि निर्यात बढ़ा है। विदेशी मुद्रा भंडार भी बढ़ा है। भारत का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने इस बीच कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की नई घोषणाओं से कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने में काफई सहायता मिलेगी। शक्तिकांत दास ने कहा कि नई घोषणाओं में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

हॉस्पिटल में सुविधाओं के लिए लोन
आरबीआई ने कहा कि बैंक वैक्सीन और हॉस्पिटल में सुविधाओं के लिए अतिरिक्त कर्ज मुहैया कराएंगे। ये राशि कोविड लोन बुक के तहत दी जायेगी। ये सुविधा अगले 1 साल तक के लिए जारी रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि हेल्थकेयर के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का फंड दिया जायेगा। आरबीआई दूसरी बार दो हफ्ते में 35 हजार करोड़ रुपये की सरकारी सिक्योरिटी खरीदेगी। 

राज्यों के लिए ओवरड्राफ्ट की सुविधा
आरबीआई ने राज्यों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा में ढील दी। ये 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इससे राज्यों को पैसे लेने में आसानी होगी। आरबीआई कई श्रेणियों में वीडियो आधारित केवाईसी की सुविधा देगी ताकि लोगों को बैंकिंग सुविधा में परेशानी नहीं हो। आऱबीआई ने छोटे कारोबारियों के लिए अलग से कर्च की व्यवस्था की है। ये उन कारोबारियों के लिए होगा जिन्होंने पहले कर्ज नहीं लिया है।