logo

आर अश्विन आना चाहते हैं फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई में, उन्होंने कहा मेरा स्कूल है सीएसके

16197news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की मेगा आक्शन जल्द होने को है। बता दें कि नए सीजन में 8 की जगह कुल 10 टीमों को बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। नियम के मुताबिक पुरानी टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। सभी ने अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब बाकी बचे खिलाड़ी अपनी-अपनी राय और अपने मन की बात कर रहे हैं। भारतीय स्पिनर आर अश्विन नीलामी में उतरने के लिए तैयार हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्हें पुरानी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई में जगह मिले। 


 

मेरा स्कूल है सीएसकेः अश्विन 
अश्विन जो फिलहाल दिल्ली के साथ खेल रहे थे। अब वो मेगा आक्शन में खड़े हैं और वे चाहते हैं कि मेगा आक्शन सीएसके में जाए। उनका कहना है कि सीएसके एक ऐसी फ्रेंचाइजी टीम है जो मेरे दिल के बेहद करीब है। सीएसके तो मेरे लिए एक स्कूल की तरह है। साथ ही उन्होने बताया सीएसके के स्कूल में ही मैंने प्री केजी, केजी, एल के जी, यू केजी और प्राइमरी स्कूल और फिर मिडिल स्कूल पूरी की है। उसके बाद फिर कुछ सालों तक बाहर पढाई की। और अब मैं घर वापसी करना चाहता हूं।


मेगा आक्शन के नीलामी में सब सही हो 
आईपीएल के 15वें सीजन में 10 टीम शामिल होने को है। टीम बढ़ने के कारण सबका अलग तरह का सोच होगा और जाहिर सी बात है कि 10 अलग अलग टीम 10 अलग तरह की रणनीति लेकर नीलामी में पहुंचेगी। मैं घर तो वापस लौटना चाहता हूं लेकिन यह सबकुछ जो नीलामी होने वाली है उसके उपर निर्भर करेगा।" अब देखना होगा कि नीलामी में क्या होता है।" अंत में अश्विन ने कहा कि मैं जिस भी टीम में जाउंगा उसके लिए मैं अपनी पूरी जिंदगी दे सकता हूं, और अपनी सारी मेहनत लगा दूंगा जिससे कि उनको नीचा ना होना पडे।"