logo

रांची में मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों पर पलटा हाईवा, एक की मौत

10230news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 

राजधानी रांची में सोमवार की सुबह दर्दनाक घटना घटी। नामकुम थाना क्षेत्र के दुर्गा सोरेन चौक पर बालू लदा एक डम्फर मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों पर पलट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। 

काफी तेज थी डंफर की गति
बालू लदा डम्फर काफी तेज गति से जा रहा था। जानकारी के अनुसार सुबह - सुबह लोग दुर्गा सोरेन चौक के किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी तेज गति से आ रहा डम्फर पलट गया। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले लोग उसके नीचे दब चुके थे। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से डंफर को उठवाया और नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। 

अवैध रूप से होती है बालू की ढुलाई 
जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में अवैध रूप से बालू की ढुलाई होती है। जो डम्फर पलटा उस पर भी अवैध बालू ही लदा था। बालू अवैध होने के कारण ही पुलिस से बचने के लिए डम्फर चालक उसे तेज गति से लेकर भाग रहा था जिस दौरान यह घटना घटी है। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।