logo

दहेज के 6 लाख रुपये नहीं दिए तो ससुराल वालों ने गर्भवती बहू को जिंदा जलाया, शव के टुकड़े कर दफनाया

11071news.jpg

द फॉलोअप टीम, नालंदा:

बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ससुराल वाले गर्भवती बहू के लिए हैवान बन गए। पहले तो ससुराल वालों ने बहू को ज़िंदा जला दिया और उसके बाद शव के टुकड़े कर जमीन में दफना दिया। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा की है। ये हैवानियत सिर्फ इसलिए दिखाई गई क्योंकि बहू के घरवालों ने दहेज़ के 6 लाख रूपये नहीं दिए थे। मृतका की पहचान 19 वर्षीया काजल कुमारी के रूप में हुई है। 

 

मायके वालों ने ढूंढ़ा विवाहिता का शव
मृतका के पिता ने बताया कि पिछले साल जून में उन्होंने बेटी की शादी की थी। दामाद रेलवे में पीयून था। टीटीई में प्रमोशन के बाद वो 6 लाख रुपया दहेज की मांग करने लगा। मांग जब पूरी नहीं हुई तो बेटी की निर्मम हत्या कर शव के टुकड़े कर दफन कर दिया। पिता अरविंद कुमार ने सात लोगों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। केस होने के बाद जब पुलिस ने मामले में ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों की निशानदेही पर लड़की के परिजनों ने गांव से भूमि खोद शव के टुकड़े निकाले। 

 

मामले में उदासीन बनी रही पुलिस
मृतका के भाई बंटी कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस चैन की नींद सो गई। तब जाकर हमने खोजबीन की और अपने बहन के शव को ग्रामीणों की मदद से ढूंढा। ससुराल वालों ने हत्या के बाद शव को जलाया फिर उसके दर्जनों टुकड़े कर उसे जमीन के अंदर दफन कर दिया था। परिजनों को मौके से जली खाट भी मिली है । आस पास की झाड़ियां भी जली थीं। परिवार के लोग शव के टुकड़े को थैले में जमा किए।