logo

रांची: होमगार्ड डीजी का पद खाली होने से फंसा 17,500 कर्मियों का वेतन, मांग के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति

15181news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

लंबे इंतजार के बाद भी अब तक होमगार्ड डीजी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इसका परिणाम ये हुआ कि होमगार्ड और अग्निशमन विभाग के तकरीबन 17 हजार 500 कर्मियों को वेतन से वंचित होना पड़ सकता है। इसमें राज्य के अलग-अलग जिलों में सेवा दे रहे होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक होमगार्ड और अग्निशमन विभाग के कर्मियों को वेतन मिलने वाले रुपये का आवंटन खत्म हो गया है। 

होमगार्ड डीजी करते हैं रुपये का आवंटन
होमगार्ड डीजी रुपयों का आवंटन करेंगे तभी कर्मियों को सैलरी मिल सकेगी। गौरतलब है कि निवर्तमान होमगार्ड डीजी एमवी राव बीते महीने सेवानिवृत्त हो गये। इसके बाद से ही होमगार्ड डीजी का पद खाली पड़ा है। इस पद पर अभी तक किसी भी डीजी रैंक के अधिकारी की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। इसकी वजह से झारखंड पुलिस का होमगार्ड और अग्निशमन विभाग नेतृत्व विहीन हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होमगार्ड डिपार्टमेंट में कुल 744 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 592 पद खाली पड़े हैं। यहां 152 पुलिसकर्मियों के भरोसे कामकाज हो रहा है। 

कर्मियों की कमी से जूझता अग्निशमन विभाग
झारखंड का अग्निशमन विभाग भी कार्यबल की कमी से जूझ रहा है। झारखंड अग्निशमन विभाग में कुल 875 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 460 पद खाली हैं। रांची को डोरंडा स्थित अग्निशमन विभाग की ओर से खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के लिए कई बार सरकार को प्रस्तवा भेजा गया है लेकिन रिक्तियों को नहीं भरा जा सका है। 

सैकड़ों पद खाली पड़े हैं झारखंड पुलिस विभाग में
होमगार्ड विभाग में पुलिसकर्मियों के कुल 593 पद खाली पड़ा है। इसमं डीजी का 1, डीआईजी का 1, समादेष्टा का पद अतिरिक्त प्रभार पर चल रहा है। इसके अलावा जिला समादेष्टा के 25 पोस्ट में 18 पद खाली हैं। निरीक्षक के 41 पोस्ट में से 37 काली हैं। कपंनी कमांडर के 103 में से 32 पोस्ट खाली हैं। अधिनायक लिपिक के 94 में से 79 पोस्ट खाली हैं। 
अधिनायक अनुदेशक, अधिनायक आयुधपाल, अधिनायक चालक और अधिनायक बैंड के 203 पोस्ट में से 186 पोस्ट खाली हैं। सिपाही के 157 पोस्ट में से 150 खाली हैं। सिपाही चालक के 23 पोस्ट में से 23 पोस्ट खाली हैं। सिपाही बैंड के 64 पोस्ट में से 64 पोस्ट खाली हैं।