logo

रांची: फायरिंग से दहला चुटिया का धुमसा टोली, सिपाही ने प्रेमिका पर चलाई गोली

12776news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

राजधानी रांची में सोमवार को अहले सुबह गोलीबारी की घटना हुई। मामला चुटिया थानाक्षेत्र अंतर्गत धुमसा टोली का है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक सिपाही ने महिला पर गोली चला दी। गनीमत रही है कि महिला बाल-बाल बच गई। गोली चलाने वाली सिपाही की पहचान नवीन कच्छप के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि उसने जिस महिला पर गोली चलाई वो उसकी प्रेमिका है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 

सिपाही को हिरासत में लिया गया
घटना के बारे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका पर ही गोली चलाई थ। गोली महिला के पास से होते हुए दीवार में जा लगी। गनीमत रही है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। पेट्रोलिंग पुलिस ने सिपाही नवीन कच्छप को हिरासत में लिया। उसे थाना ले जाया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि गोली चलाने से पहले सिपाही का प्रेमिका के साथ विवाद हुआ था।