logo

मास्टर हमको नहीं पढ़ाये हैं...हम पुरातत्व से कुछ नहीं समझते हैं, छात्र का फनी ऑंसर शीट हुआ वायरल

14135news.jpg

द फॉलोअप टीम, बेतिया:

अक्सर छात्रों को जब एग्जाम में जब कुछ समझ नहीं आ रहा होता है तो वह अपनी आंसर शीट को भरने के लिए कुछ बना बनाकर कहानी भर देते हैं जो सवाल से थोड़ा मिलता-जुलता होता है। कई छात्र तो गाने को ही भर देते हैं। बेतिया जिले से 2 छात्रों की ऐसी आंसर शीट वायरल हो रही है जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये आंसर शीट 12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम का है।

एक शरारती छात्र ने माता के नाम की जगह प्रियंका चोपड़ा और पिता की जगह सन्नी देओल लिखा है। तो एक छात्र ने इतिहास के सवाल पर ऐसा-ऐसा जवाब दिया है जिसे देख सब हैरान परेशान है। यह वाकया बिहार के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के आंसर शीट में लिखा मिला।  12वीं के छात्र का आंसर शीट वायरल है रहा है। लोग अलग-अलग तरीके से मजे ले रहे हैं। 

क्या लिखा है पेपर में 

1 पुरातत्व से आप क्या समझते हैं?

उत्तर : मेरे मास्टर हमें नहीं पढ़ाये हैं। हम पुरातत्‍व से कुछ नहीं समझते।

2 मोहनजोदाड़ो का विशाल स्नानागार का वर्णन कीजिए।

उत्तर : मोहनजोदाड़ो के विशाल स्नानागार में राजा के पत्‍नी छबक-छबक के नहाती थी और कपड़ा फिचती थी।

3 अकबर ने जजिया कर क्यों समाप्त कर दिया?

उत्तर: अकबर की गर्लफ्रेंड का नाम रजिया था। रजिया से अकबर बहुत प्यार करता था। इसलिए रजिया के कहने पर जजिया कर हटा दिया।

एक ने लिखी बेवफाई की कहानी 
एक छात्र ने अपने बेवफाई की ही कहानी लिख दी। छात्र का नाम आदित्य कुमार, रोल नंबर-170 लिखा है। उसने प्रश्नों के जवाब में अपनी बेवफाई की कहानी लिख दी। आदित्य ने जो बातें लिखीं, वह वाकई में हैरान करने वाला है. आदित्य ने लिखा है कि "मेरी प्रेमिका ने हमको धोखा दे दिया है. वह एक नहीं पांच लड़कों से बात करती है। मैं अपना हाल क्या सुनाऊं, वह लड़की बड़ी बेवफा निकली। मैं उसे बहुत लव करता था लेकिन उसे मेरे लव की कदर नहीं। अब वह बहुत बदल गई है। वह बेवफा है और मैं उससे नफरत करता हूं। "अब यह कॉपी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।