logo

आईआईटियन शिक्षक पीयूष कांत सिंह लापता, जानकारी देने वाले को 50 हजार इनाम

4839news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
मोरहाबादी स्थित आशा श्री गार्डन में रहने वाले एक शिक्षक पियूष कांत सिंह लापता हो गए हैं। उनके बारे में जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। परिजनों ने इस बात की जानकारी दी है। जानकारी देने के लिए मोबाइल नम्बर 9335220853, 9686552619 से संपर्क किया जा सकता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमे देखा गया है कि वह अंतिम बार रामगढ़ होते हुए हजारीबाग जिले के बरही इलाके में पैदल जा रहे है। बुधवार से ही वे लापता है। आईआईटियन शिक्षक रांची में प्लाजा चौक के पास आईआईटी कोचिंग चलाते थे। जानकारी के अनुसार वे हर शाम मंदिर जाते थे और बुधवार को भी यही बोल कर घर से निकले थे। 

ये भी पढ़ें.......

पुलिस कर रही है तलाश 
उनकी काफी तलाश की जा रही है। काफी खोजबीन के बाद भी उनकी बरामदगी नहीं हुई है। इस मामले की जानकारी पुलिस को उनकी मां डॉक्टर आशा सिंह ने दी थी। बरियातू पुलिस को सूचना मिलते ही शिक्षक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने उनके घर से निकल कर जाने वाले सभी रूट की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।