logo

8 माह की गर्भवती पत्नी को पति ने गोलियों से भूना, जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली थी

7917news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, दिल्ली:
27 अप्रैल की सुबह एक व्यक्ति अपनी आठ महीने की प्रेगनेंट बीवी को गोलियों से भून देता है। वहीं गर्भवती महिला की मौत हो जाती है। जब इस घटना को पति अंजाम दे रहा था तो महिला को बचाने नौकर आया था। नौकर को भी गोली लग गयी। पुलिस मृतक महिला की पहचान एक कुख्यात ड्रग डीलर साइना के रूप में करती है। काफी लंबे समय से ड्रग्स का कारोबार कर रही थी।

क्या है पूरा मामला चलिए जानते है
एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना दिल्ली के हज़रत निजामुद्दीन की में 27 अप्रैल को घटी। जिस  नौकर को गोली लगी थी उसे तुरंत ही अस्पताल पहुंचा दिया गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। देखा जा सकता है कि साइना के पति वसीम ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। उसकी वहीं मौत हो गयी साथ ही फुटेज में दिखा की नौकर पर भी फायरिंग की गयी।

वसीम से चौथी शादी थी साइना की
साइना और वसीम ने करीब एक साल पहले शादी की थी। बता दें कि साइना की चौथी शादी थी। शादी के कुछ ही दिन  बाद ही ड्रग्स मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले ही वो जमानत पर जेल से बाहर आई थी। साइना जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली थी इस वजह से उसे कोर्ट ने उसे जमानत दी थी। 

ज्यादा नहीं चली साइना की शादियां
साइना की पहले की शादियां ज्यादा समय तक नही टिक पाई। दो पति अलग होकर बांग्लादेश शिफ्ट हो गए। उसने तीसरी  दिल्ली के ‘ड्रग लॉर्ड’ शराफत शेख से की। शेख ड्रग्स और उससे जुड़े मामलों में आरोपी था। NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया था। साइना ने वसीम नाम के एक व्यक्ति से शादी की।  पुलिस पता लगा रही है कि वह शेख से कानूनी रूप से अलग हुई थी या नहीं।

कहीं इस वजह से तो नहीं की गयी हत्या
एक रिपोर्ट के मुताबिक साइना की गिरफ़्तारी के बाद वसीम का अफेयर साइना की बहन रेहाना से शरू हो गया था। साइना के रिहा होने बाद से ही वसीम और रेहाना के बीच बहस बढ़ने लगी। वसीम साइना की जमानत के बाद भी उससे मिलने नहीं आया। अफेयर के कारण वसीम का साइना से झगड़ा हुआ करता था। वसीम साइना से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसी वजह से उसने साइना का मर्डर करने का प्लान बनाया। उसने दो पिस्टल ली और साइना के घर पहुंच गया। 

वसीम ने थाने में आत्मसमर्पण किया
साइना को गोलियों से भुनने के बाद वसीम निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन पहुंच और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस को सारी कहानी बता दी। वसीम का पुराना कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसी वजह से पुलिस इस केस की जांच कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी बड़े ड्रग्स नेटवर्क को छुपाने के लिए तो साइना की हत्या का षडयंत्र नहीं रचा गया।