logo

प्रेमिका के लिए की पत्नी की हत्या कर दिया आत्महत्या का रूप

13758news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पति ने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए उसने महिला के शव को फंदे से लटका दिया, ताकि लगे कि महिला ने आत्महत्या की है। मृतका का नाम प्रियंका है। प्रियंका के परिजनों ने उसके पति की साजिश का पर्दाफास कर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवा दिया है। प्रियंका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला अशोक नगर रोड नंबर 5 की है। 

 

10 साल से रह रहे थे यहां 

दंपति 10 सालों से यहां रह रहे थे। आरोपी रवि प्रसाद 2 बच्चों का पिता है। 2 साल पहले रवि को एक युवती से प्यार हो गया था। यह बात उसकी पत्नी प्रियंका को मालूम हो गई थी। वह इसका विरोध कर रही  थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रियंकाके मायकेवाले बिहार के सिवान से रांची पहुंचे हैं। उनके पिता और चाचा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी ज्यादा विवाद था।  इसलिए रवि प्रसाद ने उसकी हत्या कर उन्हें गुमराह करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है। 

प्रियंका ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी 

प्रियंका ने 4 महीने पहले पूरी घटना की जानकारी अरगोड़ा थाने की पुलिस को लिखित रूप से दी थी। पुलिस ने भी दंपति के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया था लेकिन इसके बाद भी आरोपी पति रवि प्रसाद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।