logo

तैमारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, हाइवा चालक सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

10941news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर दशम फॉल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना तैमारा घाटी में  हुई है। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने रिम्स भेजा है। बताया जा रहा है कि हाइवा चालक हाईवा के केबिन में ही फंस गया है जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई है।  ड्राइवर को निकाला जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गयी है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना हुई कैसे हुई। फिलहाल पुलिस ने सभी घायलों को रिम्स भिजवा दिया है।