द फॉलोअप टीम, रांची:
यौन शोषण के आरोपी सुनील तिवारी की पत्नी ललिमा तिवारी की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। न्यायाधीश जस्टिस एसके द्विवेदी ने सुनवाई करते हुए राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, रांची एसएसपी और ग्रामीण एसपी समेत अरगोड़ा थाना के थाना प्रभारी को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी।

पति पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित!
यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद सुनील तिवारी की पत्नी ने 16 सितंबर को झारखंड हाईकोर्टमें याचिका दाखिल किया था।। आरोपी सुनील तिवारी की पत्नी ललिता तिवारी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया था। ललिता तिवारी ने अपने पति पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है। पत्नी ने याचिका में कहा है कि उनके पति पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। रूपा तिर्की मामले में सुनील तिवारी के न्यायालय का दरवाजा खटखटाये जाने के बाद से ही उन्हें परेशान किया जा रहा था। उनपर साजिश के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है। लालिमा तिवारी ने झारखंड हाईकोर्ट से मांग की है कि पूरे प्रकरण की सीबीआई या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करायी जाए।

आरोपी के यहां काम करती थी युवती
जिस युवती ने सुनील तिवारी पर आरोप लगाया है, वह उनके घर में काम करती थी। सुनील तिवारी पर कई दिनों से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। इस मामले में युवती के द्वारा अरगोड़ा थाने में कांड संख्या 229/ 2021 दर्ज कराया गया है। अभी इस मामले पर बाबूलाल सहित अन्य लोगों के बयान आने बाकी हैं। इसका असर राज्य की राजनीति पर भी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें :
महिलाओं के लिए सम्मानजनक आजीविका सुनिश्चित करने का प्रयास तेज कीजिए: मुख्यमंत्री