logo

पांच दिनों से लापता युवक का अधजला शव बरामद, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप 

11983news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव आधा जला हुआ है। शव की पहचान अर्जुन लिंडा के रूप में हुई है। अजय 15 अगस्त से लापता था। आशंका जताई जा रही है कि अर्जुन की हत्या कर दी गयी है और उसके बाद शव को जलाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर  मामले की छानबीन कर रही है। अर्जुन की उम्र महज 20 साल बताई जा रही है। अर्जुन एक निजी शोरूम में काम करता था। 

परिजनों का पुलिस पर आरोप 
जानकारी के अनुसार अर्जुन हेसाग का रहने वाला था। बीते 15 अगस्त से लापता था, परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तब जाकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पास बार बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई और आज अजय का शव बरामद हुआ। पुलिस उनसे कहते रह गयी कि जाकर कुएं में ढूंढो झग्गर लगाकर ढूंढों शायद मिल जायेगा। लेकिन पुलिस ने खुद कुछ नहीं किया। 

ग्रामीणों में रोष 
परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। 16 अगस्त को ही पुलिस के पास आवेदन दिया था। उसे लटमा का रहनेवाला विकास तिर्की अपने साथ ले गया था। आशंका है कि कहीं उसकी हत्या तो नहीं कर दी गई। एफआइआर कराने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। एफआइआर में विकास तिर्की, रंजीत टोप्पो का नाम दिया गया था।