logo

गुजरात से मध्यप्रदेश तक 4 बार बेची गई नाबालिग लड़की, हर बार ढाया गया बेइंतिहा जुल्म

10876news.jpg
द फॉलोअप टीम, जयपुर:

लड़कियों की तस्करी से लगभग हर राज्य जूझ रहा है। लड़कियों को बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने दूसरे राज्य ले जाया जाता है और वहां उनको बेच दिया जाता है। लड़कियों को बेचने और उनके साथ रेप का मामला राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश से आया है। इन राज्यों के नजदीकी गांवों में बेटियों को बेचने का घिनौना काम हो रहा है। दलाल यहां से लड़कियों को गुजरात और मध्यप्रदेश ले जाते हैं, वहां रेप करते हैं और फिर उन बेच देते हैं। बांसवाड़ा जिले में लगातार कई बेटियां गायब हो रही हैं। 

13 साल की लड़की तीन ठेकेदारों के हाथ बिकी 
मानव तस्करी करने वाले दलाल गरीब लड़कियों को दूसरे राज्य में काम दिलाने का लालच देते हैं। उन्हें गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे राज्य भेज देते है।  यहां ये एक से दूसरे ठेकेदारों के हाथों बिकती जाती हैं। लड़कियों को काम नहीं मिल रहा बल्कि केवल मारपीट और रेप हो रहा है। आंबापुरा  कुशलगढ़, सज्जनगढ़ और गांगड़तलाई से रौंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आ रही है। यहां एक लड़की की कहानी में उसकी उम्र 13 साल है। वह कुशलगढ़ मजदूरी के लिए गई थी। वहां से एक ठेकेदार ने उसे जीप में बिठाया और कोटलिया ले गया। वहां से वह एक से दूसरे के हाथ बिकती चली गई। वहां से उसको डूंगरा और अहमदाबाद, फिर यहां एक नए ठेकेदार के हाथों में सौंप दिया, जो उसे बड़ौदा ले गया। तीसरा ठेकेदार उसे मध्यप्रदेश ले गया। इस बीच उसने मजदूरी भी की। उसके साथ जमकर मारपीट हुई और कई बार रेप हुआ।  5 महीने तक वह सब सहती रही। परिवार पुलिस के पास पहुंचे पुलिस ने सख्ती दिखाई और तीनों बदमाशों पकड़ा। 

दलालों के हाथ बिकी लड़कियों की दर्दनाक कहानी
यहां से बिकने वाली हर लड़की की कहानी अपने आप में दर्द समेटे हुए है। कई ऐसे परिवार है जिनकी बेटियां ठेकेदारों के चंगुल से पीछा छुड़ाकर घर आ गई है कई ऐसी भी हैं जो आज तक घर लौट के नहीं आयी। कई परिवार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि गांव से बेटियों को मजदूरी के नाम पर ले जाया गया। उसके बाद कभी वो वापस नहीं आई। लड़कियों को दलाल एक ठेकेदार से दूसरे ठेकेदार और ऐसे करते हुए तीन से चार ठेकेदारों को बेचते गए। राजस्थान से गुजरात और वहां से एमपी के ठेकेदारों लड़कियों को बेचा जा रहा है। लड़कियों को दिन-रात काम करवाया जा रहा है उनके साथ रेप भी हो रहा है।