logo

रफ़्तार लील गई 4 महिलाओं की जिंदगी, मॉर्निग वॉक पर निकली थी सभी औरतें 

14291news.jpg

द फॉलोअप टीम, भोजपुर:

बिहार के भोजपुर जिले में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां 4 महिलाएं स्‍कॉर्पियो की चपेट में आ गयी, जिससे उनकी मौ'त हो गयी।  बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं मॉर्निग वॉक पर निकली थीं, तभी तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को रौंद दिया। सड़क हादसे के बाद स्‍कॉर्पियो चालक वाहन समेत फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक़ घटना उस वक्‍त हुई जब महिलाएं सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। महिलाएं देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। मृ'तक  महिलाओं में मोतीझारो देवी, मानती देवी, उर्मिला देवी और सरस्‍वती देवी शामिल है।  सभी महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं। 

भारी संख्या में लोग जुटे 

स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर  लोगों की भीड़ जमा हो गयी।  स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना देवचंदा पुल के पास हुआ है। जहां पीरो-बिहिया मार्ग पर देवचंदा पुल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने रौं'द दिया।  बताया जा रहा है कि स्‍कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। 

सड़क जाम करने उतरे लोग 

हादसा इतना भीषण था कि महिलाओं के श'व वाहन की टक्‍कर से उड़कर दूर खेत में जा गिरे। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर गए और बिहियां - बिहटा हाइवे को जाम कर दिया। यह हादसा सुबह पांच बजे के आसपास हुआ है। मरने वाली सभी महिलाएं ओझवलिया और आसपास के गांव की बताई जाती हैं। कुछ लोग इस हादसे में घायल भी हुए हैं।