logo

सियासी पिच पर नई पारी शुरू करेंगे टर्बनेटर हरभजन सिंह! संन्यास के बाद पॉलिटिक्स ज्वॉइन करने की चर्चा तेज

16448news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने राजनीति ज्वॉइन करने के संकेत दिये हैं। हरभजन सिंह ने शनिवार को कहा कि मैं हर पार्टी के राजनेताओं को जानता हूं। यदि मैं किसी पार्टी को ज्वॉइन करने का फैसला करता हूं तो इसकी घोषणा करूंगा। हरभजन सिंह ने कहा कि मैं पंजाब की सेवा करना चाहता हूं। शायद ये राजनीति के जरिये करूंगा या फिर किसी और तरीके से। हरभजन सिंह ने कहा कि फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अभी इंतजार कीजिये। 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट और यूट्यूब वीडियो के जरिये संदेश जारी कर इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले रहे हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि मैं मानसिक रूप से क्रिकेट से बहुत पहले ही रिटायर हो चुका था लेकिन आधिकारिक ऐलान करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। हरभजन सिंह ने ट्वीट में लिखा था कि हर अच्छी चीज एक दिन खत्म हो जाती है।


अब उस क्रिकेट को छोड़ने का वक्त गया है जिसने मुझे सबकुछ दिया। गौरतलब है कि 41 साल के हो चुके हरभजन सिंह का 2 दशक लंबा क्रिकेट करियर रहा। हरभजन सिंह ने के संन्यास पर कई प्रतिक्रिया सामने आई। 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट
बता दें कि साथियों के बीच भज्जी और क्रिकेट जगत में टर्बनेटर के नाम से लोकप्रिय हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर 700 से ज्यादा विकेट हासिल किये। हरभजन साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में एकदिवसीय वर्लड कप जीतने वाली टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे। इंडियन प्रीमियर लीग में हरभजन सिंह, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से खेले। हालांकि बीते आईपीएल सीजन अच्छा नहीं बीता। उनको ज्यादा मौका नहीं मिला।

राजनीति ज्वॉइन करने वाले हैं हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने राजनीति में जाने की संभावना से इंकार नहीं किया है। आगामी कुछ महीनों में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाला है। काफी संभावना है कि वो किसी राजनीतिक पार्टी के साथ जुड़ें। हालांकि, हरभजन सिंह ने कहा कि वो कोच या मेंटोर की भूमिका निभा सकते हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि मैं वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता भी खेल सकता हूं पर फिलहाल इंतजार कीजिये।